Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, चार लोग घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, चार लोग घायल

Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 14 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। दो थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जफराबाद थानाक्षेत्र के जौनपुर-गाजीपुर रोड स्थित पहितिया (धर्मापुर) के पास बुधवार को भोर में केला लदा ट्रक पलट गया। इससे उसमें सवार केला व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि चालक और खलासी घायल हो गए। बताया गया कि ट्रक बिहार से जौनपुर स्थित नईमंडी आ रहा था। पहितिया के पास चालक को नींद आ गई और ट्रक पलट गया। पुलिस ने मृत व्यवसायी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्रेन के माध्यम से ट्रक को सीधा किया गया।
विज्ञापन

धर्मापुर: बिहार प्रांत के कटिहार जिले के बरारी निवासी इनामुल (35) केला का व्यवसाय करता था। मंगलवार को इनामुल ट्रक पर केला लादकर चालक अनिल सिंह (32) निवासी कठवा मोड़ गाजीपुर और खलासी शैलेश कुमार (20) निवासी जल्लापुर गाजीपुर के साथ जौनपुर आ रहा था। ट्रक जफराबाद थानाक्षेत्र के पहितिया धर्मापुर के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक अनिल सिंह की आंख लग गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने     ट्रक को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। इससे ट्रक रोड के बाई ओर गड्ढे में पलट गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। आनन-फानन में तीनों को ट्रक का शीशा तोड़कर        स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। लोगों ने अपने वाहनों की सहायता से तीनों को पीएचसी धर्मापुर पहुंचाया। यहां देखते ही डाक्टरों ने इनामुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि ट्रक को क्रेन से बाहर निकाला गया। जलालपुर: क्षेत्र के डिग्गी गांव के पास मंगलवार की रात हुए        हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। थानाक्षेत्र के खरकपुर दरवेशपुर गांव निवासी राजेश यादव (32) और शंकरपुर महिमापुर गांव निवासी संतोष सरोज (35) मंगलवार को किसी काम से वाराणसी गए थे। रात में दोनों बाइक से लौट रहे थे। डिग्गी गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed