फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया मोबाइल और सीयूजी नंबर

आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया मोबाइल और सीयूजी नंबर

Wed, 04 Jun 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Wed, 04 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बक्शा/खुटहन। महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए तैनात आशा कार्यकर्ताओं को सीयूजी नंबर और मोबाइल सेट से लैस कर दिया गया। मंगलवार को बक्शा में 180 और खुटहन में 196 आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन और सिम कार्ड का वितरण किया गया। बक्शा में 26 एएनएम को भी सीयूजी मोबाइल दिया गया।
विज्ञापन

मोबाइल वितरण के बाद आशा कार्यकर्ताओं से बक्शा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि शासन की इस पहल से स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। इससे आशा कार्यकर्ता हमेशा गांव की महिलाओं और डाक्टर के संपर्क में रह कर बेहतर कार्य कर सकती हैं। सीयूजी नंबर पर आशा कार्यकर्ता से लखनऊ तक के अधिकारी सीधे बात कर सकेंगे। बक्शा में कुल 205 मोबाइल और इतना ही बीएसएनएल की सिम कार्ड आया है। इसमें से 180 का वितरण कर दिया गया। इस मौके पर डा. जनार्दन यादव, फार्मासिस्ट सीएल गौतम, ओमप्रकाश यादव, हेमंत कुमार मिश्र, रम्भा सिंह, प्रमिला सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। खुटहन में मोबाइल वितरण के बाद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. लालजी गौतम ने बताया कि सीयूजी मोबाइल से महीने में सौ मिनट किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में बात हो सकेगी। इस मौके पर सांवले यादव, रामअजोर, राधा सोनी, प्रमिला, रीता देवी, पंचम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed