{"_id":"60-131040","slug":"Jaunpur-131040-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली में राबिया, मेहंदी में ममता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली में राबिया, मेहंदी में ममता अव्वल
Jaunpur
Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरैनी की राबिया ने पहला स्थान हासिल किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा ममता सोनी मेंहदी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहीं, जबकि जूनियर हाईस्कूल कलापुर की छात्रा पूजा और जूनियर हाईस्कूल अब्बोपुर की पूरी टीम को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर हाईस्कूल गुरैनी के अबूसाद को पहला, कस्तूरबा गांधी शाहगंज की रीना यादव को दूसरा स्थान हासिल हुआ। लूडो में जूनियर हाईस्कूल अब्बोपुर के सूर्यभान पहले और जूनियर हाईस्कूल गुरैनी की सनिया दूसरे स्थान पर रहीं। वुड पेपर क्राफ्ट में प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर की सरिता को पहला और गुरैनी की पूरी टीम को दूसरा स्थान मिला। कैरम बोर्ड में प्राथमिक विद्यालय अरंद के असहद को पहला, जूनियर हाईस्कूल खलीलपुर की रिया को द्वितीय स्थान मिला। क्विज प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल परासिन के उत्कर्ष को पहला, प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर की छात्रा सरिता को दूसरा स्थान मिला। क्ले क्राफ्ट प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल सबरहद की पूरी टीम पहले स्थान पर रही। चकराज सहावें की टीम दूसरे स्थान पर रही।
खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेंद्र कुमार, सुभाष यादव, जफर हसन, डा. रत्नेश, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।