{"_id":"60-128195","slug":"Jaunpur-128195-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन के धक्के से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन के धक्के से युवक की मौत
Jaunpur
Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। समाधगंज बाजार में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर पर घर वालों को भी सूचना दे दी गई। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा निवासी वेद प्रकाश (25) किसी काम से जौनपुर आया था। समाधगंज बाजार में शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। देर रात तक शव सड़क पर पड़ा रहा। बाजार के लोगों की सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन