फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सुख-समृद्धि देता है महामृत्युंजय यज्ञ

सुख-समृद्धि देता है महामृत्युंजय यज्ञ

Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। आचार्य पंडित रवींद्र नाथ पांडेय ने कहा कि महामृत्युंजय यज्ञ से सुख और समृद्धि आती है। भगवान शंकर के मृत्युंजय स्वरूप का अर्चन करने से सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है। जन्म कुंडली सहित अन्य दोष से मानव को मुक्ति मिलती है। वह शहर के पालीटेक्निक चौराहा स्थित जाह्नवी विला में आयोजित पांच दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के बीच कथा प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय यज्ञ सभी के लिए फलदायी है। इस यज्ञ के आयोजन से भगवान शंकर की कृपा बरसती है और घर में सुख आता है। दीर्घायु होने का वरदान मिलता है। तमाम प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है। ग्रहों की शांति के लिए भी महामृत्युंजय यज्ञ महत्वपूर्ण होता है। जो लोग विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की अर्चना करते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती है। यज्ञ में सवा लाख का दशांस हवन, तर्पण और मार्जन किया जाता है। इससे पहले हवन-पूजन के साथ महामृत्युंजय यज्ञ की शुरुआत हुई। मुख्य यजमान डा. देवब्रत मिश्र और निशा मिश्रा ने हवन पूजन कर महायज्ञ की शुरुआत की। कार्यक्रम में आचार्य रवींद्र नाथ पांडेय के साथ आचार्य संतोष कुमार मिश्र, आचार्य ज्योति भूषण पांडेय, प्रेम शंकर मिश्र, धरणीधर मिश्र आदि ने सहयोग किया। इस मौके पर डा. ईश्वरचंद्र मिश्र, शांति मिश्रा, जाह्नवी मिश्रा, वंदना दुबे, तरू मिश्रा, गौरी मिश्रा, आर्चेय मिश्रा सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed