फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाईचारे से ही मुल्क में अमन मुमकिन

भाईचारे से ही मुल्क में अमन मुमकिन

Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 24 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। अंजुमन फारुकिया सब्जी बाजार की ओर से शनिवार की रात जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। जलसे में गैर जनपद से आए हुए उलेमा और नातख्वां ने कलाम पेश किए। जलसा देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

जामिया हुसैनिया लाल दरवाजा के चांसलर मौलाना तौफीक अहमद कासमी ने कहा कि पहले इंसानी भाईचारा का किरदार पैदा कीजिए, आपस में मोहब्बत और एखलाक के साथ रहा जाए उसके बाद मुल्क में अमन कायम हो सकता है। मौलाना आसिफ आजमी ने कहा कि तुम नेताआें और मिनिस्टर की खुशामद न करो, कामयाबी चाहते हो तो अल्लाह और उसके नबी की खुशामद करो। लखनऊ से आए कफील अशरफ नदवी ने नबी की सीरत पर चर्चा की। फैयाज अहमद बाराबंकवी ने भी मदहे सहाबा पर प्रकाश डाला। इसके बाद दिल खैराबादी ने जहरा का, मुर्तजा का दुलारा हुसैन है, अल्लाह के नबी का नवासा हुसैन है सुनाया। अकरम जौनपुरी, यासिर हस्सान ने पेश किए गए नातों से लोगों का दिल जीत लिया। इसके पूर्व जलसे का आगाज कारी नेयाज अहमद और यासिर हस्सान ने तेलावते कुरान से किया। इस अवसर पर मेराजुद्दीन, आरिफ अंसारी, लियाकत अली, नेयाज अहमद, आमिर राइनी, फैजाने इस्लाम, शहबाज अंसारी, अफजल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed