{"_id":"60-125147","slug":"Jaunpur-125147-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने डाक्टर और कंपाउंडर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने डाक्टर और कंपाउंडर को पीटा
Jaunpur
Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ बाजार में गुरुवार की रात लूट के इरादे से आए बदमाशों ने डाक्टर और कंपाउंडर की पिटाई कर दी। डाक्टर के परिवारीजनों ने हल्ला मचाया तो बदमाश भाग निकले। सूचना पाते ही रात में पुलिस मौके पर पहुंच गई और डाक्टर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोल्हुआ बाजार निवासी डा. रामचंद्र के आवास में ग्राउंड फ्लोर पर क्लीनिक है। गुरुवार की रात करीब 11 बजे क्लीनिक पर सिर्फ कंपाउंडर मेवालाल बिंद था। आरोप है कि चार बदमाश मरीज बन कर क्लीनिक पहुंचे और कंपाउंडर को बंधक बना लिया। तमंचे के बल पर क्लीनिक का दराज और दूसरे स्थानों की तलाशी ली। कुछ हाथ नहीं लगा तो मेवालाल को तमंचे के बल पर डाक्टर के पहली मंजिल पर बने आवास पर ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने कंपाउंडर को डराया और कहा कि डाक्टर से दरवाजा खोलने के लिए कहो। कंपाउंडर ने दरवाजा खटखटाया। डा. रामचंद्र ने जैसे ही दरवाजा खोला मेवालाल बिंद झटके से अंदर गया और दरवाजा बंद करना चाहा। तभी डा. रामचंद्र का हाथ दरवाजे के बीचो-बीच दब गया। बदमाशों ने डाक्टर के हाथ को खींचा इससे उनका हाथ जख्मी हो गया। डाक्टर के परिवारीजनों ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। लोग इससे पहले इक ट्ठा होते चारों बदमाश भाग निकले। सूचना पाते ही थानेदार विश्वनाथ यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और डा. रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सूचना पर पूर्व विधायक उमाशंकर, सपा नेता लकी यादव पूर्व विधायक लाल बहादुर भी पहुंचे थे।