फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चोरों ने एक ही रात चार घरों को खंगाला

चोरों ने एक ही रात चार घरों को खंगाला

Thu, 20 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Thu, 20 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जफराबाद। चोरों ने मंगलवार की रात कस्बे के चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने छत के रास्ते घरों में प्रवेश कर लाखों का सामान पार कर दिया। कुछ के सूटकेस घराें से दूर फेंके हुए मिले। सुबह जब पीड़ितों को पता चला तो सभी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले अपना निशाना सभासद अजय मौर्या के घर को बनाया। चहलकदमी सुनकर परिवारीजनों की नींद खुल गई तो चोर वहां से भाग खड़े हुए। चोरों ने जाते-जाते घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिससे कोई भी बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद बगल के ही बालजी मौर्या की आटा चक्की में चोर घुस गए। चक्की से चोरों ने गल्ले की पेटी ही पार कर दी। पीड़ित ने बताया कि उस पेटी में करीब 15 सौ रुपये थे। चोरों ने तीसरा शिकार मोहल्ला काजी अहमद नूर निवासी मुश्ताक पेंटर को बनाया। यहां भी चोरों ने छत की सीढ़ी से होते हुए घर में प्रवेश किया। घर में घुसने के बाद चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक सूटकेस पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार सूटकेस में दो सोने की अंगूठी, एक चेन, तीन घड़ी, बैंक दस्तावेज और पासपोर्ट था। यहां से एक चोर नासही मोहल्ला निवासी रज्जू खां के घर में पड़ोसी के बारजे के सहारे प्रवेश कर गया। इसके बाद मेनगेट खोलकर साथियों को भी अंदर कर लिया। घर के सदस्य छत पर सोए हुए थे। भुक्तभोगी के मुताबिक चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर 300 ग्राम चांदी के बर्तन, बनारसी साड़ियां, सूट, पीतल के बर्तन पार कर दिया। सभी पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कोरम पूरा कर वापस लौट गई। थोड़ी देर बाद ताड़तला मोहल्ले के एसकेएस विद्यालय के पास बालजी मौर्या का सूटकेस खाली पड़ा मिला। मुश्ताक का खाली सूटकेस भी नावघाट के पास मिला। चोरी की जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। चार चोरियों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed