फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोकतंत्र की बहाली चाहते थे जवाहरलाल नेहरू

लोकतंत्र की बहाली चाहते थे जवाहरलाल नेहरू

Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 16 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 124 वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कहा कि नेहरू जी देश में लोकतंत्र की बहाली चाहते थे। उनके समय में देश का सर्वांगीण विकास हुआ।
विज्ञापन

लालजीत चौहान ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चल कर ही देश का विकास किया जा सकता है। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि नेहरू जी लोकतंत्र की बहाली के लिए आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे । साजिद हमीद ने कहा कि धर्म निरपेक्षता और विकास की नीति के कारण ही देश विकास के रास्ते पर अग्रसर हैं। बीडी गुप्त ने कहा कि ऐसे महापुरुष देश के लिए अमूल्य होते हैं। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर तिलकधारी निषाद, ज्ञानेश सिंह, रामसमुझ, अवधेश पांडेय, देवानंद मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंंह के खरका कालोनी स्थित आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पी थे। आजादी के बाद उन्होंने देश की जो बुनियाद रखी उसी पर देश आज भी विकास की तरफ अग्रसर है। पूर्व शहर अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने कहा कि नेहरू जी के बताए रास्ते पर चल कर ही देश को पूरी तरह से आत्म निर्भर बनाना संभव होगा। इस मौके पर डा. देवेश उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, छोटेलाल यादव, ने विचार व्यक्त किया। दलित शिक्षक समिति कार्यालय लाइन बाजार में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 124 वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्ष ओम प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। स्वतंत्रता के बाद देश में लोकतंत्र स्थापित करने के साथ विकास की दिशा देने में जो योगदान नेहरू जी ने किया वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed