फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सगाई से पहले छात्रा पर फेंका तेजाब

सगाई से पहले छात्रा पर फेंका तेजाब

Tue, 12 Nov 2013 05:41 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 12 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर (जौनपुर)। मछली गांव निवासी छात्रा और उसकी मां के ऊपर गुरुवार की रात में अज्ञात लोगों ने तेजाब फेंक दिया। शुक्रवार को जफराबाद क्षेत्र के कचगांव से छात्रा की सगाई करने के लिए लोग आने वाले थे। रात में ही झुलसी मां और बेटी को बदलापुर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में छात्रा की हालत बिगड़ने पर मां-बेटी को वाराणसी के हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुबह घटनास्थल से छात्रा के बिस्तर, तौलिया, तकिया कब्जे में ले लिया है। दीवाल पर चस्पा एक पत्र भी पुलिस अपने साथ ले गई है। उधर, वाराणसी अस्पताल में भर्ती छात्रा ने बताया कि वह गुरुवार को बाजार से लौट रही थी उसी समय बनगांव के सामने दो युवकों ने उस पर छींटाकशी की। वह चुपचाप घर चली आई। छात्रा की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गांव से ही एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन

मछलीगांव की 18 वर्षीय युवती गुरुवार की रात में अपने घर के अंदर कमरे में सोई हुई थी। कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी होने की वजह से पर्दा लगा हुआ है। खिड़की की ओर छात्रा और उसके बगल में उसकी मां सोई हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक रात करीब 12 बजे मां-बेटी चीखने चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुन घर वाले दौड़े। कमरे में जाकर देखा तो छात्रा का चेहरा बुरी तरह से झुलस चुका था। उसकी मां के हाथ, चेहरे भी झुलसे थे। दोनों को रात में ही बदलापुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख उन्हें यहां से वाराणसी भेज दिया गया। मां की हालत तो सामान्य है लेकिन छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह एसपी ग्रामीण सुरेश्वर कुमार, सीओ सर्वजीत शाही, थाना प्रभारी अच्छे लाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से तकिया, ओढनी, तौलिया, सुजनी तथा एक पत्र कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों ने बताया कि छात्रा की सगाई शुक्रवार को होनी थी। जफराबाद थाना क्षेत्र से कचगांव से लड़के वाले रिश्ता तय करने के लिए आने वाले थे। पुलिस ने कचगांव के उन लोगों से तहकीकात नहीं की है जो लोग सगाई करने आने वाले थे। सीओ बदलापुर सर्वजीत शाही का कहना है कि तेजाब फेंकने वाला कोई गांव का ही है। छात्रा बता रही है कि वह नाम नहीं जानती लेकिन चेहरा पहचान सकती है। तेजाब फेंकने का कारण साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मौके पर मिला धमकी भरा पत्र
बदलापुर। छात्रा के घर से पुलिस को धमकी भरा पत्र भी मिला है। इसमें तेजाब फेंकने वालों ने लिखा है कि छात्रा की शादी जिस लड़के से हो रही है वह उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद कर चुका है। इसलिए अब वह उस लड़के की शादी नहीं होने देगा। जो भी बीच में आएगा उसे छोड़ेगा नहीं। पत्र के संबंध में सीओ बदलापुर का कहना है कि मौके पर मिला पत्र ध्यान भटकाने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed