फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सजना के लिए हुई खरीददारी

सजना के लिए हुई खरीददारी

Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Tue, 22 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। करवा चौथ की तैयारी में सुहागिनों की भीड़ सोमवार को बाजार में देखी गई। महिलाओं ने करवा चौथ व्रत के लिए साज, श्रृंगार और पूजा के सामानों की खरीददारी की। बाजार में जगह-जगह करवा, चलनी, कुश और पर्व से संबंधित पोस्टरों की दुकानें भी लगी रहीं। मंगलवार को करवा चौथ है। सुहागिनें भगवान गणेश से सदा सुहागिन का वरदान मांगने के लिए इस व्रत को पूरी तरह से सजधज कर रहती हैं। यह पर्व सुहागिनों के लिए काफी खास है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 7:57 बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। सुहागिन महिलाएं भगवान गणेश और चंद्रमा का पूजन अर्चन कर सौभाग्यवती बने रहने की कामना करती हैं। वह अपने पतियों की दीर्घायु का वरदान मांगती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं मिट्टी का करवा, पोस्टर, कुश आदि की पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस पर्व पर खीर, दाल की पूड़ी, बरा, कढ़ी सहित अन्य पकवान बनाए जाते हैं। रात में सज संवर के महिलाएं समूह में पूजा करती हैं। चलनी से चंद्रमा का दीदार करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में डिजाइनर करवा बिके। इसके अलावा साज-श्रृंगारों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। महिलाओं ने चूड़ियां खरीदीं। चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने कपड़ों की दुकान से डिजाइनर साड़ियां भी खरीदी। व्रत की पूर्व संध्या पर व्रती महिलाएं देर शाम तक खरीददारी में मशगूल रहीं। महिलाओं के साथ-साथ उनके पति भी खरीददारी में उनका हाथ बंटा रहे थे। शहर के सब्जी मंडी, कोतवाली चौराहा पर करवा से जुड़े हुए सामानों की दुकानें लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed