{"_id":"60-111285","slug":"Jaunpur-111285-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों ने एसडीओ को घेरा
Jaunpur
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुइथाकला। स्थानीय विद्युत उपकेंद से सात दिन से बिजली आपूर्ति न होने से नाराज लोग शुक्रवार को उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ को घेर लिया। घेराव के दौरान ग्रामीणों की एसडीओ से तीखी नोकझोंक की भी हुई। सूचना पर सरपतहां थानेदार हमराहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाया। एसडीओ ने कहा कि डेहरी और अमारी फीडर पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। फाल्ट ढूंढकर अरसियां की बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसके बाद लोग वहां से लौटे। चेतावनी भी दी कि अगर दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
बता दें कि सुइथाकला उपकेंद्र से निकलने वाले तीनों फीडर से पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग उपकेंद्र पहुंच रहे हैं तो आश्वासन मिल रहा है कि फाल्ट है, ढूंढा जा रहा है। मिलते ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। बिजली न मिलने से खफा ग्रामीणों को सूचना मिली कि एसडीओ उमेश चंद्र श्रीवास्तव उपकेंद्र पर आए हुए हैं। भाजपा नेता सुरेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण उपकेंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा आपूर्ति के संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ की चुप्पी से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। एसडीओ और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। एसडीओ की सूचना पर सरतपहां थानेदार रामेश्वर सिंह हमराहियों के साथ पहुंच गए। गुस्साए लोगों को समझाया। एसडीओ ने बताया कि डेहरी और अमारी उपकेंद्र पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अरसियां फीडर से फाल्ट मिलते ही वहां भी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।