फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कबड्डी में वाराणसी और चंदौली बने विजेता

कबड्डी में वाराणसी और चंदौली बने विजेता

Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 19 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंंह इंटर कालेज परिसर में आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी और चंदौली का दबदबा रहा। सीनियर बालिका वर्ग में वाराणसी और बालक वर्ग में चंदौली की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालेज के प्रबंधक कुंवर जयसिंह बाबा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग का पहला मैच वाराणसी और जौनपुर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने जौनपुर को 44-13 अंकों के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में गाजीपुर और चंदौली की टीम आमने सामने रही। गाजीपुर ने चंदौली को 22-21 अंकों से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वाराणसी और गाजीपुर के बीच हुआ। इसमें वाराणसी गाजीपुर को 35-12 अंकों से पराजित कर विजेता बनी। सीनियर बालक वर्ग का पहला मैच गाजीपुर और जौनपुर के बीच खेला गया। गाजीपुर ने जौनपुर को 28-11 अंकों के अंतर से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। दूसरे मैच में चंदौली ने वाराणसी को 39-08 अंकों के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबला चंदौली और गाजीपुर के बीच हुआ। इसमें चंदौली ने गाजीपुर को 17-11 अंकों के अंतर से पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में वाराणसी ने चंदौली को 24-17 अंकों के अंतर से पराजित किया। सब जूनियर बालक वर्ग में जौनपुर ने गाजीपुर को 27-18 अंकों के अंतर से पराजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर जयसिंह बाबा ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, रामदत्त यादव, हृदयनारायण सिंह, सर्वजीत यादव, विक्रमाजीत, कमरुद्दीन और राकेश ने निभाई।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव देवेंद्र सिंह ने अध्यक्षता की। संयोजक और प्रधानाचार्य डा. रमाकांत सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed