फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रों के सपनों को लगे पंख

छात्रों के सपनों को लगे पंख

Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sat, 24 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। शुक्रवार को जिले के 16 डिग्री कालेजों में 10349 बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। कालेजों में आयोजित समारोह में सपा के विधायकों, मंत्रियों ने विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटा। साथ ही प्रदेश सरकार के वादे भी याद दिलाये। लैपटॉप को लेकर दिन भर कालेजों में हलचल रही। लैपटॉप 10742 को बांटा जाना था लेकिन 393 छात्र उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

कालेजों में शुक्रवार को लैपटॉप वितरण के बहाने सपा मुखिया को दिल्ली पहुंचाने की अपील भी हुई। लगभग सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव का जिक्र किया और सपा सरकार का गुणगान किया। कहा कि लैपटॉप चुनाव के दौरान किए गए वादे के तहत ही बांटे जा रहे हैं। यदि युवाओं का इसी तरह सहयोग रहा तो दिल्ली भी दूर नहीं। दिल्ली में सत्ता होगी तो बहुत कुछ मिलेगा।
विज्ञापन

अफसरों की मौजूदगी में उद्यान मंत्री पारसनाथ यादव ने 2631 छात्रों को लैपटॉप वितरित किए । डीएम सुहास एलवाई ने युवाओं को लैपटॉप के सही इस्तेमाल की नसीहत दी। कालेज प्राचार्य डा. यूपी सिंह ने छात्रों को लैपटॉप का इस्तेमाल कर तरक्की की सलाह दी। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में विधायक ओम प्रकाश दुबे ने छात्रों को लैपटॉप वितरित किया। विशिष्ट अतिथि लैकफेड चैयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह ने युवाओं से सपा मुखिया को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग मांगा। कालेज प्राचार्य डा. अखिलेश सिंह, प्रबंधक विनोद सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डा. आरपी पटेल ने किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सपा लोकसभा प्रत्याशी डा. केपी यादव ने 101 छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया। अध्यक्षता प्रो. डीडी दुबे ने किया। प्रो. रामजी लाल ने संचालन किया। कार्यक्रम में रजनीश भाष्कर, दिवाकर शर्मा, रमाशंकर यादव, सतीश सिंह, राम प्रसाद पाल ने सहयोग दिया। राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में लैकफेड चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह और विधायक ओम प्रकाश दुबे बाबा ने 596 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया। सात छात्र लैपटॉप वितरण समारोह में अनुपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक कुंवर जय सिंह, प्राचार्य डा. यूपी सिंह समेत क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे। मडि़याहूं पीजी कालेज में विधायक श्रद्धा यादव ने 1663 छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया। संचालन प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, शिमला नंदन, कमला यादव, एसडीएम विजय बहादुर सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश्वर, तहसीलदार कड़ेदीन शर्मा आदि मौजूद थे। राम अवध गन्ना कृषक महाविद्यालय में क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने 66 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया। गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में भी विधायक ललई यादव ने 72 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया। शहर के राज पीजी कालेज में राज्यमंत्री सतईराम यादव, डा. केपी यादव, नागरिक पीजी कालेज जंघई में पूर्व प्रमुख अभिमन्यु यादव, जीबी पंत पीजी कालेज प्रतापगंज में राज्य ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री संगीता यादव, कुटीर पीजी कालेज चक्के में विधायक गुलाब चंद्र, गणेशराय पीजी कालेज सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नीरज पहलवान, राजकीय डिग्री कालेज मुफ्तीगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी, बयालसी डिग्री कालेज में विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी लैपटॉप वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed