फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   260 पेटी शराब, बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन, रैपर, खाली शीशी, होलोग्राम बरामद

260 पेटी शराब, बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन, रैपर, खाली शीशी, होलोग्राम बरामद

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन




डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के कोपा गांव में पुलिस ने अवैध शराब बनाने का कारखाना पकड़ा है। एक कमरे में शराब की रीपैकिंग समेत देशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री चलती पाई गई। पुलिस के पहुंचने पर एक युवक भाग निकला लेकिन दो लोग दबोच लिए गए। कमरे से 260 पेटी शराब, शराब बनाने के उपकरण, पैकिंग मशीन, रैपर, खाली शीशी, होलोग्राम बरामद हुआ। शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोपा गांव में शराब का अवैध कारोबार चलता है। इस सूचना पर थानेदार रवींद्र श्रीवास्तव, दारोगा राम नगीना, मनोज कुमार सिंह, दिनेश यादव, अनिल के साथ कोपा गांव पहुंचे। सटीक मुखबिरी होने के नाते गांव में शराब का कारखाना चलता पाया गया। पुलिस को देखते ही यहां भगदड़ मच गई। एक व्यक्ति भाग निकला। मौके से पुलिस ने गाजीपुर के खानपुर थाने के बेलहरी निवासी राम मिलन यादव और पप्पू राम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध शराब के साथ धंधे से जुड़े सहयोगी उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों का चालान कर दिया। पुलिस ने दावा किया कि मिलावटी शराब क्षेत्र के लोगों को सस्ते दर पर बेचने की तैयारी थी। शराब को तेज करने वाले केमिकल भी मौके से मिले। इससे साफ है कि आरोपी शराब की रीफिलिंग कर मिलावट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed