{"_id":"67a3b3a549dfb46cd808bc74","slug":"98-thousand-challans-in-one-year-rs-97-lakhs-recovered-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-129271-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक साल में 98 हजार चालान, वसूले गए 97 लाख, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक साल में 98 हजार चालान, वसूले गए 97 लाख, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में यातायात पुलिस ने एक साल में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले 98 हजार 525 वाहनों का चालान किया है। इनमें बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के 66 हजार 818 और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 27 हजार 712 मामले शामिल है। इस दौरान 9758100 शमन शुल्क वसूला गया। जिसमें से 80 से 85 फीसदी युवाओं के वाहन के चालान काटे गए है।
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एआरटीओ और यातायात विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसमें वाहन चालकों को जागरूक किया जाता है कि वह यातायात नियम का पालन करें। वाहन चेकिंग के साथ ही चालकों को हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट प्रयोग करने जैसे कई नियम बताए जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज में जाकर बच्चों को जागरूक करना होता है। लेकिन पुलिस की जागरूकता केवल कागजों तक सिमट कर रह जाती है। अधिकांश वाहन स्वामी बिना हेलमेट लगाए धड़ल्ले से फर्राटा भरते दिख जाते है। इसके अलावा कई लोग बाइक पर तीन सवारी बैठा लेते है। वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट नहीं लगाते है। लोगों का कहना है कि अगर जिम्मेदार सही से अपनी जिम्मेदारी की निर्वहन करें तो हादसों में काफी कमी आएगी।
यातायात पुलिस विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करे तो एक साल में यानी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक कुल 98 हजार 525 वाहनों का चालान किया है। इनमें बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने के 66 हजार 818 सीटबेल्ट न लगाकर चलने वाले चालकों के 3323 वाहनों के चालान काटे गए है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग करने वाले 1279, अवैध पार्किंग करने वाले 9990, दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 2154, बाइक पर तीन सवारी बैठने पर 9681, मदिरापान कर वाहन चलाने वाले 66, ओवर स्पीड में 246, जाती सूचक पद लिखवाने वाले 380, काली फिल्म लगाने वाले 14 वाहनों के चालन काटे गए है। 53 वाहन सीज किए गए है। कुल 98 हजार से अधिक चालान काटे गए है। इस दौरान 9758100 शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के प्रति समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग जान का परवाह न करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन करते देखे जा रहे । ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।
-सुशील कुमार मिश्र, टीएसआई