फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   97 sample reports, two positive

97 सैंपल की आई रिपोर्ट, दो पॉजिटिव

Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
97 sample reports, two positive
जौनपुर। जिले में सोमवार को कोरोना के दो पॉजिटिव केस मिले हैं। एक मरीज शहर के बोदकरपुर मोहल्ले का है, जबकि दूसरा खुटहन के मेढ़ा गांव का निवासी हैं। देर शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 733 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 192 हैं।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 97 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें 90 निगेटिव हैं। दो पॉजिटिव हैं, जिसमें एक बोदकरपुर निवासी युवक और दूसरा खुटहन के मेढ़ा गांव का निवासी है। दोनों प्रवासी हैं। इनके परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर सैंपल लेने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से नौ लोगों की मौत हुई है। सोमवार को दो मरीज ठीक भी हुए। 601 नए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसे मिलाकर अब तक कुल 17814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 15221 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब 2583 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed