फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नहर में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई बाधित

नहर में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई बाधित

Wed, 26 Dec 2018 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
नहर में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई बाधित
नेवढ़िया(जौनपुर)। रामनगर माइनर में पानी नहीं आने से गेहूं की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान गेहूं की सिंचाई करने के लिए माइनर में पानी छोड़ने के लिए अधिकारियों का चक्कर काटने को विवश हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पानी नहीं छोड़े जाने से किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नेवढ़िया क्षेत्र में गेहूं की पहली सिंचाई होना है लेकिन माइनर में पानी नहीं आने से किसान गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं सिंचाई नहीं होने से सरसों व मटर सहित अन्य फसल भी सूखने के कगार पर पहुंच गई है। किसान अशोक दुबे, अनिल दुबे, भारत पटेल, आनंद पटेल, रबिन्द्र राजभर, साधु पटेल आदि ने बताया कि जब-जब किसानों को सिंचाई की जरूरत होती है। तब समय से विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा जाता है। शिकायत के बाद भी विभाग कर्मचारियों के कानों पर जू तक नही रेंगता है। गेहूं की बुआई हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया है लेकिन अभी तक नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। अगर शीघ्र पानी नहीं छोड़ा गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed