फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   8721 Candidates absent from the test

8721 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर

Mon, 18 Jan 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर। Updated Mon, 18 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
8721 Candidates absent from the test
सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा रविवार को जिले के 39 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा के चलते सुबह से दोपहर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


रविवार को परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग इलाहाबाद की निगरानी में जिले के 39 केंद्रों पर सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक एक पाली में परीक्षा कराई गई।

 39 केंद्र पर 18432 अभ्यर्थियों को बैठने की व्यस्था की गई थी। 8721 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सुबह सात बजे से ही शहर में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी।
विज्ञापन


बाहरी जनपदों से आने वाले कुछ अभ्यर्थी तो एक दिन पहले ही शहर में पहुंच गए थे। जिला प्रोवेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर को भण्डारी रेलवे स्टेशन पर,

नायब तहसीलदार केराकत रामनयन सिंह सिटी रेलवे स्टेशन पर, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य सरोज मिश्र रोडवेज को जेसीज चौराहा, नायब तहसीलदार मछलीशहर अरविन्द कुमार मिश्रा को प्राइवेट बस पड़ाव मडियाहूं से लेकर टीडी कालेज दक्षिणी गेट व पालीटेक्निक चौराहा तक, नायब तहसीलदार को
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज पड़ाव से कुत्तूपरु तिराहा, नायब तहसीलदार सदर रामकुमार सिपाह पड़ाव से प्रसाद इंजीनियरिंग कालेज, सहायक परियारेजना अधिकारी आरपी यादव बदलापुर व मछलीशहर पडाव तक यातायात की जिम्मेदारी दी गई थी।

उधर, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के सभी पड़ावों पर जाम जैसी स्थिति हो गई। भीड़ के चलते शहरवासी खासे परेशान हुए।

नोडल अधिकारी (सीआरओ) राम सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा कें द्र पर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed