{"_id":"60ca413b8ebc3e2e0a3b8966","slug":"833-newly-elected-head-will-take-oath-tomorrow-jaunpur-news-vns5952115181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल लेंगे 833 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल लेंगे 833 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान शपथ
विज्ञापन
जिले के 833 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य शुक्रवार को शपथ लेंगे। जिन्हें ग्राम पंचायत भवनों में वर्चुअल व वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को नामित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिले में कुल 1740 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें 917 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को मई माह के आखिरी सप्ताह में शपथ दिलाई गई थी, लेकिन 833 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों के नहीं चुने जाने के कारण नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। इस दौरान ग्राम पंचायतों को संगठित करने के लिए रिक्त ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 12 जून को मतदान कराया गया था और 14 जून को मतगणना हुई थी। इस दौरान शेष बचे 833 ग्राम पंचायतें भी संघटित हो गई। अब इन ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को थपथ ग्रहण कराने के लिए शासन ने तिथि घोषित कर दी है, जिसमें 18 व 19 जून को शपथ दिलाने की तिथि निर्धारित की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 833 ग्राम पंचायतें संघटित नहीं हो पाई थी, लेकिन 12 जून को हुए चुनाव के बाद यह पंचायतें संघटित हो गई है। इन ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों व ग्राम पंचायतों के सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए शासन ने 18 व 19 जून की तिथि तय की है। शपथ समारोह की तैयारी की जा रही है।