{"_id":"5c6c49e8bdec224be317f540","slug":"81550600680-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेजे में सुलग रही आग, अफसर महोत्सव की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेजे में सुलग रही आग, अफसर महोत्सव की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर महोत्सव की शुरुआत 22 फरवरी से होनी है। समापन 25 फरवरी को होगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मगर पुलवामा हमले के बाद से आयोजन को लेकर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। जिले भर में श्रद्धांजलि सभाएं हो रही हैं ऐसे में तिथियों के टलने की आशंका पैदा हो गई है।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही है। कश्मीर में रोजाना किसी न किसी की शहादत हो रही है। जिले में स्कूल, कालेज, सामाजिक संगठन, संस्थाएं नम आंखों से शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाएं कर रही हैं। ऐसे में प्रशासन महोत्सव को लेकर संशय की स्थिति में है। ऐसे माहौल में जौनपुर महोत्सव कराया जाए या नहीं, इस पर प्रशासनिक अधिकारी मंथन कर रहे हैं। महोत्सव के लिए मालिनी अवस्थी सहित ज्यादातर कलाकारों को बुलावा भेजा जा चुका है। उनकी तिथियां भी तय हो गई हैं। अधिकारियों को लग रहा है कि मार्च के प्रथम सप्ताह में चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है। संशय की इस स्थिति में कार्यक्रम स्थल तक तय नहीं हो पा रहा है। कभी टीडी कालेज तो कभी किला तो कभी वीआरपी का मैदान में आयोजन पर विचार किया जा रहा है।
महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण हो चुकी है लेकिन ताजा राष्ट्रीय घटनाक्रम से असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। यह तय नहीं है कि आयोजन होगा या नहीं। जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। -गौरव वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी