{"_id":"5c55e367bdec224ca3490a50","slug":"81549132647-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 का मंत्र देंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 हजार कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 का मंत्र देंगे अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह टीडी कालेज के मैदान पर 8 फरवरी को 35 हजार कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव का मंत्र देंगे। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें 71 विधानसभा क्षेत्रों के 248 मंडलों के पदाधिकारी, 3132 सेक्टर पदाधिकारी और 28 हजार 173 बूथ अध्यक्षों को को बुलाया गया है।
पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। काशी प्रांत की 20 में 19 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई थी। एक बार फिर भाजपा उसे दोहराने की फिराक में है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। वाराणसी महानगर के तीन विधानसभा क्षेत्रों से 11 मंडल के पदाधिकारियों, 136 सेक्टर के पदाधिकारियों और 1078 बूथ अध्यक्षों, वाराणसी जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों, 15 मंडल के पदाधिकारियों, 218 सेक्टर और 1842 बूथ अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। इसी तरह चंदौली के चार विधानसभा के 14 मंडल के पदाधिकारियों, 179 सेक्टर और 1533 बूथों अध्यक्षों, गाजीपुर जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 27 मंडल पदाधिकारियों, 321 सेक्टर और 2949 बूथ अध्यक्षों के आने की संभावना है। मिर्जापुर के पांच विधानसभा क्षेत्र के 18 मंडल के पदाधिकारियों, 218 सेक्टर और 2089 बूथ अध्यक्षों, भदोही के तीन विधानसभा क्षेत्रों के 11 मंडल पदाधिकारियो, 148 सेक्टर और 1293 बूथ अध्यक्षों, सोनभद्र के चार विधानसभा क्षेत्रों के 13 मंडल के पदाधिकारियों, 164 सेक्टर और 1475 बूथ अध्यक्षों को आमंत्रण भेजा गया है। जौनपुर के 9 विधानसभा क्षेत्रों के 34 मंडल के पदाधिकारियों, 375 सेक्टर और 3455 बूथ अध्यक्षों की मौजूदगी रहेगी। सुल्तानपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र के 18 मंडल के पदाधिकारियों, 229 सेक्टर और 2123 बूथ अध्यक्षों, अमेठी के चार विधानसभा क्षेत्र के 17 मंडल पदाधिकारियों, 194 सेक्टर और 1590 बूथ अध्यक्ष आएंगे। इलाहाबाद महानगर के तीन विधानसभा क्षेत्र के 10 मंडल पदाधिकारियों, 143 सेक्टर और 1252 बूथ अध्यक्षों, यमुनापार के चार विधानसभा क्षेत्रों के 12 मंडल के पदाधिकारियों, 186 सेक्टर और 1508 बूथ अध्यक्ष, गंगापार के पांच विधानसभाओं के 15 मंडल पदाधिकारियों, 216 सेक्टर, 2157 बूथ अध्यक्ष बुलाए गए हैं। प्रतापगढ़ जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 24 मंडल के पदाधिकारियों, 273 सेक्टर, 2616 बूथ अध्यक्ष, कौशांबी के तीन विधानसभा क्षेत्र के 9 मंडल के पदाधिकारियों, 132 सेक्टर और 1213 बूथ अध्यक्ष के आने की संभावना है।
इनसेट--
इनकी होगी मौजूदगी
जौनपुर। काशी प्रांत के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा के इस कुंभ में बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी, क्षेत्र प्रदेश के भाजपा संगठन के पदाधिकारी, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पालिका और पंचायतों के अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को आमंत्रित किया गया है। टेंट, भोजन की व्यवस्था हो चुकी है। छह मार्गों से कार्यकर्ता आएंगे।
विज्ञापन
कोट--
तैयारियां पूरी हो गई है। इसमें 71 विधानसभा क्षेत्रों के 248 मंडलों के पदाधिकारी, 3132 सेक्टरों के संयोजक एवं प्रभारी और 28 हजार 173 बूथों के अध्यक्षों के आने की संभावना है। काशी क्षेत्र के 35 हजार कार्यकर्ताओं की जुटान होगी।-सुशील कुमार उपाध्याय, जिलाध्यक्ष, भाजपा