फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुस्तकों से शैक्षिक वातावरण का सृजन

पुस्तकों से शैक्षिक वातावरण का सृजन

Mon, 07 Jan 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुस्तकों से शैक्षिक वातावरण का सृजन

विज्ञापन
मछलीशहर। एसएम पब्लिक स्कूल में पुस्तक और बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिला चिकित्सक डा. सुचिता गुप्ता ने कहा कि पुस्तकों से ज्ञान और मार्गदर्शन मिलता है। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का सर्वांगीण विकास भी होता है। एसएम पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा क्राफ्ट के सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेले में बच्चों द्वारा खानपान के स्टाल लगाए गए। जिन पर बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने भी स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद लिया। विद्यालय के प्रबंधक डा. मानिकचंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों में अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए। इससे उन्नत शैक्षिक वातावरण का सृजन होता है। कार्यक्रम में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डा. सुनील कुमार गुप्ता, डा. एपी प्रियदर्शी ने प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य श्रीमती साधना गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। मेले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रो. रमा गुप्ता, मुश्ताक अहमद, विवेक गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed