{"_id":"674765944ac9531b040c089a","slug":"80-lakh-rupees-stolen-along-with-jewelery-and-cash-by-breaking-the-lock-of-the-house-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-125686-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेत 80 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेत 80 लाख की चोरी
विज्ञापन
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में एक मकान में चोरों ने मंगलवार की रात में मुख्य गेट का ताला तोड़कर नकदी समेत 80 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसमें करीब एक किलो सोना और दो किलो चांदी के जेवरात थे। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास शुरू कर दिया है। फोरेंसिक और डाॅग स्क्वाॅयड ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
सिद्दीकपुर निवासी दुष्यंत सिंह मंगलवार की शाम पड़ोस में बबलू सिंह के घर मिलने गए थे। उनकी पत्नी रेनू सिंह बड़े बेटे के साथ दवा लेने शहर गई थीं। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने करीब सात बजे मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। कमरों में घुसकर आलमारी, अटैची, लाॅकर तोड़ कर उसमें रखा सोने के करीब एक किलो आभूषण और चांदी के दो किलो आभूषण और एक लाख नकदी चुरा ले गए। चोरों ने अन्य सामान नहीं छुआ। आशंका है कि चोरों की घर पर पहले से नजर थी और वे परिजनों की गतिविधियों को भांप रहे थे। परिवार को बाहर जाता देखकर चोरों ने शाम सात बजे के आसपास ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जब परिवार रात नौ बजे वापस हुआ तो घर का ताला टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ परमानंद कुशवाहा भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट आदि की जांच की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर करीब आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर दुष्यंत सिंह के भाई संजय सिंह ने बताया कि करीब 80 लाख के जेवर, जिसमें 800 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, एक लाख पांच हजार नकदी चोरी हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं।