{"_id":"68e16d491500d478b107f6f8","slug":"79-meritorious-students-will-receive-80-gold-medals-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-141942-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक मिलेंगे
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह छह अक्टूबर को आयोजित होगा। जिसमें राज्यपाल के हाथों 79 मेधावियों को 80 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। समारोह में 444 विद्यार्थियों को पीएचडी और दो को डी.लिट. की उपाधि दी जाएगी। इससे पहले रविवार को महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
स्वर्णपदक धारकों के लिए ड्रेस कोड का पालन जरूरी है। छात्राओं को सफेद सलवार, हल्के रंग का कुर्ता और छात्रों को पूरी बांह की शर्ट व गाढ़े रंग की पैंट पहनकर आना जरूरी है। दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले उपाधिधारकों को सुबह 10 बजे तक विश्वविद्यालय में उपस्थित होना जरूरी है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों में लगे अधिकारियों एवं शिक्षकों को तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। समारोह में स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले मेधावी अपने साथ किसी एक अभिभावक में माता, पिता या संरक्षक को ले आ सकते हैं। उनके लिए विश्वविद्यालय की ओर से पास जारी किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के परिधान के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि छात्राओं के लिए सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा और हल्के रंग का कुर्ता या हल्के रंग की साड़ी अनिवार्य है। छात्रों के लिए सफेद या हल्के रंग की पूरी बांह की शर्ट तथा गाढ़े रंग की पैंट निर्धारित की गई है। साथ ही काले, नीले या भूरे रंग की पैंट, जींस, टी-शर्ट तथा भड़काऊ कपड़े पहनने पर प्रतिबंध है। कुलसचिव केश लाल ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी प्रतिभागियों को समय पर विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है।