{"_id":"68321724dcd4f8fdc4050298","slug":"78-complaints-were-received-in-11-police-stations-only-16-cases-were-resolved-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134797-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 11 थानों में आईं 78 शिकायतें समाधान सिर्फ 16 मामलों का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 11 थानों में आईं 78 शिकायतें समाधान सिर्फ 16 मामलों का
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी 29 थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पड़ताल की गई तो 11 थानों में 78 शिकायतें सामने आईं। समाधान सिर्फ 16 का ही हो पाया। इन 11 थानों में एक मछलीशहर थाना भी शामिल है जहां खुद डीएम ने शिकायतें सुनीं। यहां 6 शिकायतें में किसी का समाधान नहीं हो पाया। इसमें से 3 राजस्व विभाग और 3 पुलिस से संबंधित थीं। यहां आधे घंटे तक रहने के बाद डीएम मुख्यालय लौट गए। सभी शिकायतें संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समाधान करने के लिए सौंप दी गईं। सिंगरामऊ : थाने में थाना प्रभारी गजानंद चौबे की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को हुआ। यहां जमीन से संबंधित पांच प्रार्थनापत्र पड़े। इसमें से एक भी का निस्तारण नहीं हो पाया। मड़ियाहू कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यहां 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों के निशान के लिए राजस्व तथा पुलिस टीम मौके पर भेजी गई।
जफराबाद थाने में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव समस्याएं सुनीं। यहां कुल 4 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से 1 प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो पाया। सभी प्रार्थना पत्र जमीन संबंधित थे। तेजीबाजार थाने में कुल सात प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। जमीन संबंधी विवाद के अधिक प्रार्थना पत्र आए। गौराबादशाहपुर थाने में कुल चार प्रार्थना पत्र पड़े जो सभी राजस्व से जुड़े हुए थे। इसमें तीन का निस्तारण कर लिया गया। केराकत कोतवाली में 14 प्रार्थना पत्र पडे़। इसमें मात्र तीन ही प्रार्थना का निस्तारण हुआ। सभी प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग को सुपुर्द कर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। बदलापुर कोतवाली में कुल 10 प्रार्थना पत्र आया। इसमें से मौके पर एक का निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी प्रार्थनापत्रों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधितों को सौंप दिया गया। सतहरिया मुंगराबादशाहपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां नौ प्रार्थना पत्र आए में से आठ राजस्व से व एक पुलिस से संबंधित थे। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। शाहगंज कोतवाली में कुल तीन प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया गया।