फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   7.61 crore budget passed in the area panchayat meeting

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 7.61 करोड़ का बजट पास

Tue, 07 Oct 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
7.61 crore budget passed in the area panchayat meeting
धर्मापुर। ब्लॉक परिसर स्थित शहीद हाल में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यो के लिए सात करोड़ 61 लाख 43 हजार का मनरेगा बजट पास हुआ। अन्य विकास कार्यों के लिए भी 1.55 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।
विज्ञापन


शहीद हाल में ब्लॉक प्रमुख धर्मापुर विमलेश यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। सबसे पहले पिछले कार्यों की चर्चा कर पुष्टि की गई। सरकार की ओर से चलाए जा रहे विभिन महत्वपूर्ण योजनाओं को एक-एक कर के विस्तार से बताया गया। इसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सूर्य किरण, मुख्यमंत्री आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रीकरण, पीएम कुसुम, निशुल्क मिनीकीट जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ सही और पात्र लोगों तक जरूर पहुंचना चाहिए। जिस गांव में यदि सफाईकर्मी लापरवाही बरते वहां के बीडीसी व ग्राम प्रधान लिखित सूचना दें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर बीईओ राजेश कुमार वैश्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ.धर्मेंद्र सिंह, एडीओ एजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, पीएचसी अधीक्षक डाॅ.इंद्रजीत यादव, ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान जयहिंद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ आईएसबी राकेश रोशन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed