फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   75 crore transactions affected due to strike

हड़ताल से 75 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
75 crore transactions affected due to strike
जौनपुर। अपनी-अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सोमवार को 10 केंद्रीय श्रम संगठनों एवं फेडरेशन के देशव्यापी हड़ताल का ज्यादा असर जिले में नहीं दिखा। इस दौरान बिजली, परिवहन, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं पहले की भांति चलती रहीं। सिर्फ बैंकों का 75 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। कारण जिले में कई बैंक शाखाएं खुली रहीं तो कई कार्यालय के कर्मचारियों ने हड़ताल में अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन

जिले में बैंक, एलआईसी, बिजली विभाग, पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ, किसान संगठन, मेडीकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स आदि कामगार संगठनों का दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल सोमवार से शुरू हुआ। इस दौरान 10 श्रमिक संगठनों के साथ मेडीकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के 500 दवा प्रतिनिधियों ने कार्य बहिष्कार कर मांगों को पूरा करने की मांग की। वहीं, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने भी हड़ताल के समर्थन में कार्य बहिष्कार किया और अपराह्न तीन से पांच बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान निजीकरण हेतु जारी किए गए इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 और स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्यूमेंट के मसौदे को वापस लेने, निजीकरण की समस्त प्रक्रिया निरस्त करने और ग्रेटर नोएडा का निजीकरण और आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की लेकिन हड़ताल का कोई असर बिजली आपूर्ति पर नहीं पड़ा। इसी प्रकार, एलआईसी, डाक, दूरसंचार सहित अन्य सेवाओं भी पहले की भांति चलती रही। सिर्फ बैंकों में थोड़ा बहुत कार्य प्रभावित हुआ। इस दौरान लेनदेन, चेक क्लियरिंग आदि का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वर्जन...
हड़ताल के बावजूद कई बैंकों के ताले खुले रहे। काफी कम संख्या में ही बैंकों पर ताला लटका रहा, जिसके कारण बैंकों पर बहुत प्रभाव हड़ताल का नहीं पड़ा। 75 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। - अनिल सिन्हा, एलडीएम, यूबीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed