फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले में अगल माह से शुरू होगी टेलीमेडीसिन

जिले में अगल माह से शुरू होगी टेलीमेडीसिन

Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में अगल माह से शुरू होगी टेलीमेडीसिन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में टेली मेडिसिन की सुविधा अगले महीने से शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कंप्यूटर और अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। सुविधा शुरू होने के बाद जिले के मरीज अपोलो हास्पिटल के चिकित्सकों से सलाह ले पाएंगे। सीएचसी पर अपोलो हास्पिटल के प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जो सीधे अपोलो हास्पिटल के चिकित्सकों से आन लाइन बात कर मरीज की समस्याओं को बताएंगे। चिकित्सक की सलाह पर मरीज की जांच कराने के साथ ही उसका इलाज किया जाएगा।
टेली मेडिसिन के लिए सभी सीएचसी का चयन किया गया है। इन सीएचसी केंद्रों पर वेबकैम, कंप्यूटर और अन्य सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर अपोलो हास्पिटल के एक-एक तकनीकी विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। जो सीएचसी पर आए मरीजों की सीधे अपोलो अस्पताल में डाक्टर से बात कराएंगे। वहां के चिकित्सक की सलाह पर मरीज का इलाज किया जाएगा। सरकार की पहल से समाज के हर वर्ग को घर बैठे अपने जिले में इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। लोगों को इलाज के लिए बड़ों शहरों का चक्कर नहीं लगाना होगा। टेली मेडिसिन के लिए खाका तैयार हो चुका है। अगले माह से मरीजों के लिए यह सुविधा शुरू करने की तैयारी है। टेली रेडियोलाजी भी शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से लोगों की जांच भी आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन


टेली मेडिसिन की सुविधा के साथ ही टेली रेडियोलाजी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को इससे जोड़ा जाएगा। मई से जिले के कुछ सेंटरों पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। सभी सेंटरों पर कंप्यूटर लगाने के साथ अन्य उपकरण लगाने का काम शुरू हो गया है। यह सुविधा शुरू होने से जिले के मरीजों को इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।-डा. रामजी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed