फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शोभा यात्रा निकाल मनाया संत विदास की जयंती

शोभा यात्रा निकाल मनाया संत विदास की जयंती

Wed, 20 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा निकाल मनाया संत विदास की जयंती

विज्ञापन
जौनपुर।जिले में विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को छत्रपति शिवाजी और संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्वों पर प्रकाश डाला गया। अपना दल एस द्वारा मंगलवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में छत्रपति शिवाजी महाराज और संत रविदास जयंती समरोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई।
प्रदेश सचिव पप्पू माली ने कहा कि संत रविदास और छत्रपति शिवाजी ने देश व समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। संत रविदास ने समाज में फैले कुरीतियों, कुप्रथाओं, ऊंचनीच व भेदभाव के खिलाफ कार्य किया। साथ ही अपनी वाणी से समाज को सुधारने का कार्य किया। जबकि छत्रपति शिवाजी ने मुगलों के खिलाफ जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल, रविंद्र पटेल, चंद्रशेखर पटेल, राजेश तिवारी, डा.नरेंद्रबहादुर पटेल, रमेश मोदनवाल, दीपक पटेल, अनिल कुमार व राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संत रविदास धर्मशाला केरारबीर में धूम धाम से संत रविदास की जयंती मनाई गई। जिसमें गाजे-बाजे के साथ संत रविदास की पालकी और शोभा यात्रा निकली गई। यह यात्रा भंडारी रेलवे स्टेशन से निकाल कर सुतहट्टी, कोतवाली, चहारसू, आलंदगंज व सद्भावना पुलि होते हुए पुन: धर्मशाला में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो गई। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि संत रविदास महान पुरुष थे। उनकी वाणी व प्रवचन का कोई मुकाबला नहीं कर सका। उनके विचारों को आज समाज में फैलाने की आवश्यक्ता है। दीपचंद राम ने कहा कि संत रविदास समाज के अग्रणी संत थे। अपनी वाणी से समाज को जगाने का कार्य किया है। इस अवसर पर प्रबंधक सुजीत कुमार,डा.लालबहादुर सिद्घार्थ, मनराज बौद्घ, पल्टू राम, मनोज चौधरी, संजय चौधरी, रामसमुझ भारती, रामआसरे, मनोज बाबा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जफराबाद: सिरकोनी ब्लाक के गयासपुर की गांव में धूम- धाम से संत रविदास की जयंती मनाई गई । जिसमें मुख्य अतिथि लोक सभा प्रभारी मछलीशहर अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि जफराबाद विधान सभा अध्यक्ष विनय सिंह ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला । कहा कि संत रविदास ने हर समाज को जोडने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीरबल व संचालन अजीत कुमार राजभर ने की । कार्यक्रम में ।भाजपा मंडल के सभा नारायण पाठक,शत्रुघ्न मौर्य, संतराम मौर्य, देवेंद्र प्रधान ,सीत कुमार प्रधान,राजकुमार पूर्व प्रधान ,बलिराम प्रधान, अगनू पूर्व प्रधान ,पप्पू सिंह, राम मिलन, मुन्ना सिंह, अमरबहादूर अमरनाथ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed