फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   691 voters will vote from home on 26th and 28th

26 और 28 को घर बैठे मतदान करेंगे 691 मतदाता

Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
691 voters will vote from home on 26th and 28th
जौनपुर। 26 फरवरी और 28 फरवरी को पोलिंग पार्टियां 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने उनके घर जाएंगी। इस सुविधा का लाभ पूर्व में आवेदन करने वाले 961 मतदाताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक निर्णय ले रहा है। इसी कड़ी में दिव्यांग और 80 साल के ऊपर के मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की सुविधा दिया। लेकिन, इसके लिए फार्म 12 डी भरवाने के लिए दिया गया। मगर, जनपद की नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस दायरे में आ रहे 62 हजार 187 मतदाताओं में से 691 ने ही सहमित दिया है, जबकि शेष मतदाताओं ने बूथ पर जाकर अपने मतदान करने की इच्छा जताई है। निर्वाचन आयोग ने 80 साल के ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर लाइन में न खड़ा होने पड़े के लिए इस बार विशेष व्यवस्था किया है। इसके लिए उन्हे घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा दी। बीएलओ द्वारा ऐसे वोटरों की सूची तैयार की गई। जिसके मुताबिक जनपद में 21 हजार 720 दिव्यांग मतदाता और 40 हजार 467 मतदाता 80 साल की उम्र की सीमा पार करने वाले मिले। इन मतदाताओं से आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से फार्म-12-डी दिया गया। लेकिन, इस दायरे में आ रहे 691 मतदाताओं ने ही सुविधा का लाभ लेने की इच्छा जताई, जिसमें 234 दिव्यांग और 457 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलट रजनीश राय ने बताया 26 फरवरी और 28 फरवरी को पोलिंग पार्टियां 80 प्लस एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान हेतु उनके घर जाएंगी। उन्होंने बताया है कि यह सुविधा उन्हीं लोगों को उपलब्ध है जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed