फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   69 percent paddy purchased, 40 more days left

Jaunpur News: 69 फीसदी हुई धान की खरीद, 40 दिन और शेष

Sat, 20 Jan 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
69 percent paddy purchased, 40 more days left
जौनपुर। जिले में धान खरीद जारी है। अब तक एक लाख 80 हजार टन लक्ष्य के मुकाबले 69 फीसदी ही धान की खरीद हो सकी है, हालांकि अभी खरीद की समय सीमा एक माह 10 दिन बाकी है। विभाग का दावा है कि लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। जिन केंद्रों पर खरीद कम हो रही है वहां केंद्र प्रभारी किसानों से संपर्क कर खरीद बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इस बार पांच एजेंसियों मार्केंटिंग (विपणन) पीसीएफ, पीसीयू, एफसीआई व मंडी समिति को धान खरीद के लिए नामित किया है। इस साल एक लाख 48 हजार हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। धान की पैदावार भी अच्छा हुई है। धान की खरीद एक नवंबर से शुरू है। खरीद के पहले दिन ही तीन किसानों से 134 क्विंटल धान की खरीद हो गई थी। जिले में धान खरीद के लिए 153 केंद्र बनाए गए है अब तक इन केंद्रों पर 18 हजार 845 किसानों से एक लाख 80 हजार टन लक्ष्य के मुकाबले एक लाख 23 हजार 475 टन धान की खरीद हो चुकी है। ऐसे में कुल 269 करोड़ 54 लाख मूल्य की धान खरीद की गई। 232 करोड़ का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। शेष प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

इस साल सामान्य धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपये की वृद्धि की गई है। दो हजार 183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सामान्य धान, जबकि ग्रेड-ए धान दो हजार 203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी क्रय केंद्रों से खरीद की जा रही है। विपणन शाखा बदलापुर केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 30 हजार क्विंटल लक्ष्य के मुकाबले 319 किसानों से 20 हजार 177 क्विंटल धान की खरीद शुक्रवार तक की गई है। 29 फरवरी तक खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 269 करोड़ 54 लाख मूल्य की धान खरीद हुई है। जिसमें से 232 करोड़ का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। शेष प्रक्रिया में है। हालांकि 29 फरवरी तक खरीद की जाएगी। लक्ष्य पूर्ण होने की उम्मीद है। -एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed