फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   68 thousand rupees robbed

वक्रांग्री केंद्र में घुसकर बदमाशों ने 68 हजार रुपये लूटे

Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
68 thousand rupees robbed
बरईपार। स्थानीय चौराहे से सिकरारा मार्ग पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार बदमाशों ने काशी गोमती ग्रामीण बैंक के वक्रांगी केंद्र में घुसकर 68 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर केंद्र में मौजूद कर्मचारी की पिटाई भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सिकरारा की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर सिकरारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। केंद्र में लगे सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाला, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी माधुरी तिवारी के नाम से बरईपार बाजार के पूर्वी छोर पर नहर किनारे काशी गोमती ग्रामीण बैंक का वक्रांगी केंद्र संचालित है। हिमांशु तिवारी इसका संचालन करते हैं। गांव के ही यासीन को केंद्र की देखभाल के लिए रखा है। बृहस्पतिवार की सुबह रोज की तरह यासीन केंद्र पर मौजूद था। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे और सीधे केंद्र में घुस गए। तीनों गमछे से मुंह बांधे हुए थे। बदमाशों ने असलहा व चाकू दिखाकर यासीन को धमकाया और चाभी छीनकर कैशबॉक्स में रखे 68 हजार रुपये निकाल लिए। केंद्र में मौजूद यासीन और उसके 12 वर्षीय पुत्र इस्माइल ने विरोध किया तो बदमाशों ने लात-घूूसे से मारकर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक से सिकरारा की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना पाकर सिकरारा एसओ अरुण मिश्र, भीलमपुर चौकी इंचार्ज विवेकानंद सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केंद्र में लगा सीसी टीवी फुटेज खंगाला। केंद्र संचालक से भी पूछताछ की। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed