फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   64 new corona infected found in the district including doctor

चिकित्सक समेत जिले में 64 मिले नए कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
64 new corona infected found in the district including doctor
जौनपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को भी जिले में 64 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 447 पहुंच गई है। सोमवार को मछलीशहर में सबसे अधिक 12 कोरोना के संक्रमित मिले। शहर में कुल आठ संक्रमित मिले। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डा. जिलाउल हक ने बताया कि बरसठी ब्लाक में 2, बक्शा में 2, धर्मापुर में 2, डोभी में एक, जलालपुर में एक, करंजाकला में एक, मछलीशहर में 12, महराजगंज में 3, मडियाहूं में एक, मुंगराबादशपुर में 6, मुफ्तीगंज में 3, रामपुर में 2, रामनगर में 2, सिकरारा में 5, सिरकोनी में 4, सोंधी में 4, सुईथाकला में 1, सुजानगंज में 6, शहर में 8 लोग संक्रमित मिले। उन्होंने कहा कि संक्रमण को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। लोगों को बचाव के लिए सतर्क किया जा रहा है। जिन स्थानों पर अधिक संक्रमित मिल रहे हैं, उन स्थानों पर सैनिटाइज कराया जा रहा है। जिले में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक किसी भी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग उनकी नियमित रूप से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव
मीरगंज। कोरोना निगरानी टीम के रैपिड रिस्पांस टीम के चिकित्सक डा. बीएल यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह तीन दिन से सर्दी जुकाम से पीडि़त थे। वहीं, मुंगराबादशाहपुर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कक्षा 9 से 12 तक के 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का विद्यालय में कैंप लगाकर 135 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह की उपस्थिति में स्वास्थ्यकर्मी शैल कुशवाहा, शिवम सिंह और उत्कर्ष जायसवाल समेत विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा की देखरेख में वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed