{"_id":"64513e0699b81d34030e91a6","slug":"629-illiterate-are-also-trying-their-bets-in-the-election-field-jaunpur-news-c-20-1-183991-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चुनावी मैदान में 6.29 फीसदी अनपढ़ भी आजमा रहे दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चुनावी मैदान में 6.29 फीसदी अनपढ़ भी आजमा रहे दांव
विज्ञापन
चुनाव में मतदाताओं की इच्छा होती है कि उम्मीदवार शिक्षित हों। जिले के 12 नगर निकायों में कुल 127 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है, जिसमें ज्यादातर पढ़े लिखे हैं। कहीं पांचवीं पास उम्मीदवार की टक्कर पीएचडी करने वाले प्रत्याशी से है, तो कहीं मास्टर डिग्री वाले की टक्कर निरक्षर से हो रही है।
नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस बार 127 प्रत्याशियों में से आठ प्रत्याशी निरक्षर हैं। यानी इनकी संख्या 6.29 फीसदी है। प्राइमरी कक्षा तक पढ़े उम्मीदवारों की संख्या 7.87 फीसदी, आठवीं तक 14.17, दसवीं तक 12.59 और इंटर तक पढ़े प्रत्याशियों की संख्या 21.25 फीसदी है। इंटर के बाद स्नातक, परास्नातक और पीएचडी धारकों की कुल संख्या करीब 35 फीसदी से अधिक है। यानी जिले में पढ़े लिखों की संख्या ज्यादा है। यदि सर्वाधिक शिक्षित उम्मीदवारों की बात करें तो जौनपुर नगर पालिका में हैं। यहां कोई निरक्षर नहीं है। एक इंटर, एक पीएचडी और शेष सात उम्मीदवार स्नातक डिग्रीधारी हैं।
कहां-कहां कितने पढ़े लिखे उम्मीदवार मैदान में
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार नगरपालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर से दो जूनियर हाईस्कूल, दो स्नातक और एक हाईस्कूल तक पढे उम्मीदवार मैदान में है। इसी तरह शाहगंज से एक निरक्षर, तीन इंटर, एक प्राइमरी, दो जूनियर हाईस्कूल और दो स्नातक हैं। नगर पंचायतों में मड़ियाहूं से तीन परास्नातक, एक जूनियर हाईस्कूल और एक प्राइमरी, मछलीशहर से एक प्राइमरी, एक जूनियर हाईस्कूल, एक हाईस्कूल, तीन इंटरमीडिएट और एक स्नातक उम्मीदवार मैदान में हैं। केराकत से तीन जूनियर, दो हाईस्कूल, चार इंटर और एक परास्नातक, खेतासराय से एक निरक्षर, एक प्राइमरी, एक जूनियर हाईस्कूल, तीन हाईस्कूल, इंटर, बीए और एमए किए एक-एक उम्मीदवार हैं। जफराबाद से एक प्राइमरी, एक हाईस्कूल, एक एमए और दो इंटर, बदलापुर से निरक्षर और प्राइमरी तक के चार-चार, जूनियर हाईस्कूल, इंटर तक के तीन-तीन, हाईस्कूल तक के दो और एक एमए प्रत्याशी हैं। रामपुर से तीन जूनियर हाईस्कूल, चार हाईस्कूल, चार इंटरमीडिएट, एक स्नातक और एक परास्नातक हैं। कचगांव के कुल 19 उम्मीदवारों में से एक प्राइमरी, एक जूनियर हाईस्कूल, दो हाईस्कूल, तीन इंटर, दो स्नातक, नौ परास्नातक और एक पीएचडी, गौरा बादशाहपुर से दो निरक्षर, एक जूनियर हाईस्कूल, तीन इंटर, दो स्नातक, एक एमए और तीन अन्य डिग्रीधारी चुनावी मैदान में हैं।