फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संपूर्ण समाधान दिवस पर लौटे फरियादी

संपूर्ण समाधान दिवस पर लौटे फरियादी

Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर लौटे फरियादी

विज्ञापन
जौनपुर। त्योहार और ठंड के बावजूद संपूर्ण समाधान दिवस पर न्याय की आस लेकर आए अधिकांश फरियादियों को इस बार भी मायूस लौटना पड़ा। मंगलवार को छह तहसीलों में 402 फरियादी आए लेकिन 41 को समाधान मिला। शेष सभी ‘अर्जी डाल दी, आगे साहबों की मर्जी’ का भाव लिए लौट गए।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में मंडियाहूं में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में आयोजित किया गया। इसमें जमीन विवाद, रास्ता संबंधी विवाद, आवास, राशन कार्ड आदि शिकायत लेकर 128 फरियादी आए जिसमें 12 का ही निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए निर्देेशित किया गया कि जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीएमओ डा. रामजी पाण्डेय, डीडीओ दयाराम, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह, तहसीलदार संतोष सोनकर मौजूद रहे। सदर तहसील में एडीएम मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें 46 फरियादियों में पांच का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

केराकत: उपजिलाधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्राप्त 57 प्रार्थना पत्रों में मात्र 6 का ही निस्तारण हो सका। शेष 51 फरियादी मायूस होकर खाली हाथ वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर: उपजिलाधिकारी जे.एन.सचान की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ । जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 62शिकायती पत्र प्राप्त हुये जिसमे से सात शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया । भूमि सम्बंधी शिकायतों की अधिकता रही ।सभी विभागों से संम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण के लिये निर्देश जारी किया गया ।नायब तहसीलदार सन्तोष कुमार शुक्ला,अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ,खंड शिक्षाधिकारी शैल पति यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
बदलापुर: तहसीलदार अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कुल पचास शिकायती पत्र प्राप्त हुआ। दो का ही मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए उनसे सम्बन्धित विभागों को दिया गया। इस मौके पर सीओ राजभवन यादव, खण्ड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र देव मिश्र, ईओ डॉ महेन्द्र, पूर्ति निरीक्षक एन के यादव, अवर अभियंता प्रफुल्ल कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।

शाहगंज: तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार अभिषेक राय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में फरियादियों द्वारा कुल 59 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसमें मौके पर नौ मामलों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed