फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tribhuvan elected president and Ankit Singh elected general secretary

Jaunpur News: त्रिभुवन अध्यक्ष और अंकित सिंह महामंत्री निर्वाचित

Tue, 08 Sep 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tribhuvan elected president and Ankit Singh elected general secretary
लेखपाल संघ केराकत के नवनिर्वाचत पदाधिकारी। संगठन
केराकत। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की केराकत तहसील इकाई का द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को तहसील सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव में त्रिभुवन यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि अंकित सिंह महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए त्रिलोकी, त्रिभुवन और विकास ने नामांकन किया था। मतदान में त्रिभुवन को 59, त्रिलोकी को 32 और विकास को 13 मत मिले। त्रिभुवन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिलोकी को 27 मतों से पराजित किया। वहीं, महामंत्री पद के लिए रामेश्वर यादव और अंकित सिंह के बीच मुकाबला हुआ। रामेश्वर यादव को 47 और अंकित सिंह को 57 मत मिले। अंकित सिंह 10 मतों से विजयी घोषित किए गए। तहसील में कुल 107 मतदाता थे, जिनमें 104 ने मतदान किया, जबकि तीन मतदाता अनुपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष पद पर रामविलास कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अर्चना वर्मा और ऑडिटर पद पर मुकेश कुमार निषाद निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया जिला अध्यक्ष जौनपुर अनुराग सिंह, मछलीशहर अध्यक्ष जगवीर गौतम और बदलापुर तहसील महामंत्री अवधेश कुमार की चुनाव समिति की देखरेख में पूरी कराई गई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथी लेखपालों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed