फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सहकारी बैंकों को कंप्यूटरीकृत कर बनाया जाएगा सुदृढ

सहकारी बैंकों को कंप्यूटरीकृत कर बनाया जाएगा सुदृढ

Wed, 26 Dec 2018 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंकों को कंप्यूटरीकृत कर बनाया जाएगा सुदृढ
जौनपुर। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि समर्पण, सेवा और विश्वास के आधार पर ही सहकारिता का गठन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी की नींव भी इसी आधार पर रखी गई थी। सहकारिता और भाजपा दोनों को उद्देश्य एक ही है। वह बुधवार को शहर के एक हाल में साध्य अन्त्योदय साधन सहकारिता विषय पर आयोजित काशी क्षेत्र के 14 जिलों के एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबी सहकारी बैंक की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कंप्यूटर लगाए जाएंगे। बैंक द्वारा मोबाइल एटीएम सेवा शुरू की जाएगी। बैंक में सुधार के लिए बैजनाथन आयोग की रिपोर्ट के तहत धन मुहैया दिया गया है। शीघ्र ही बैंकों के कायाकल्प का काम शुरू हो जाएगा। सहकारिता के प्रति सभी में विश्वास बढ़ाने के लिए नए सिरे से तैयारी चल रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्या सागर ने सहकारिता के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री रत्नाकर जी ने कहा कि सहकारिता का उद्देश्य सभी को पहुंचाना था। एकात्ममानव वाद के तर्ज पर बैंकों की हालत में फिर सुधार किया जाएगा। ताकि किसानों को बैंकों का लाभ मिल सके। बैंकों में तैनात सचिवों का वेतन देने पर चर्चा चल रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता के क्षेत्र संयोजक पाणिनी सिंह ने की। इस मौके पर गाजीपुर,सुलतानपुर, मिर्जापुर और अन्य जिलों के सहकारी बैंकों के चेयर मैन, जिला संयोजक, सहसंयोजक, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed