{"_id":"6a4ffc5c870a291e11097035","slug":"60000-new-admissions-have-already-taken-place-in-schools-enrollments-will-continue-until-july-15-girish-chandra-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158623-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में 60 हजार हो चुके नए दाखिले, अभी 15 जुलाई तक होंगे नामांकन : गिरीश चंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में 60 हजार हो चुके नए दाखिले, अभी 15 जुलाई तक होंगे नामांकन : गिरीश चंद्र
विज्ञापन
शहर मं स्कूल चलो रैली निकालते विद्यार्थी । संवाद
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत ’स्कूल चलो अभियान’ एवं ’निपुण भारत मिशन’ के अंतर्गत एक विशाल जनपद स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई।
इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराना और शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना है। टाउन हॉल मैदान (नगर पालिका परिषद) से शुरू हुई इस रैली को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कहा कि बच्चों के नामांकन और उनकी शिक्षा को संवारने में गुरुजनों की भूमिका सर्वोपरि है। बताया कि विद्यालय चलो अभियान के प्रथम और द्वितीय चरण को मिलाकर जनपद में अब तक लगभग 60 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन किया जा चुका है। 15 जुलाई तक इस संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
नगर पालिका मैदान से शुरू होकर यह रैली कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाही किला और अटाला मस्जिद होते हुए वापस नगरपालिका मैदान में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल बच्चों और शिक्षकों के शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन... जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या सहित शिक्षा विभाग के तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली व मंच कार्यक्रम का कुशल संचालन रमेश चंद्र पटेल और नूपुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।