फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   60,000 devotees worshiped and had darshan of Maa Sheetala in her Chandraghanta form

Jaunpur News: चंद्रघंटा स्वरूप में मां शीतला के 60 हजार भक्तों ने किए दर्शन-पूजन

Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
60,000 devotees worshiped and had darshan of Maa Sheetala in her Chandraghanta form
मां शीतला का भव्य रूप
जौनपुर। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को शहर से गांव तक के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि मां शीतला चौकियां धाम में तीसरे दिन भी 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। वहीं, परमानतपुर स्थित मैहर धाम, सिटी स्टेशन स्थित मां दक्षिणा काली मंदिर समेत जिले के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। चौकियां धाम में मंगलवार की भोर में चार बजे मंदिर का कपाट खुला। महंत विवेकानंद पंडा ने मां शीतला का भव्य शृंगार किया। माता रानी को लाल रंग की साड़ी धारण कराया गया। इसके बाद गेंदा, गुड़हल और दौना के फूलों से मां का शृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। चौकियां धाम में जौनपुर के अलावा आजमगढ़, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर, वाराणसी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन माता को दूध और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed