फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   60 thousand looted from customer service center in broad daylight

दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र से 60 हजार की लूट

Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
60 thousand looted from customer service center in broad daylight
सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र से शनिवार को दिनदहाड़े 60 हजार रुपये की लूट हो गई। वारदात को दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की बल पर अंजाम दिया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश सुल्तानपुर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा निवासी परिक्षित सिंह, पट्टीनरेंद्ररपुर बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। उनकी फ्रेंचाइजी पर रोज की तरह शनिवार को भी ग्राहकों से लेनदेन का कामकाज हो रहा था। दोपहर दो बजे के करीब दो बाइक पर पांच नकाबपोश बदमाश पहुंचे। फ्रेंचाइजी में कार्यरत कर्मचारी कुछ समझ पाते कि नकाबपोशों ने उन्हें तमंचा सटा दिए। इसके बाद 60 हजार रुपये लूटकर सुल्तानपुर की ओर बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर सरपतहां थाने की पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। फ्रेंचाइजी संचालक परिक्षित सिंह ने बताया कि बदमाशों ने 60 हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। वहीं, लूट की खबर मिलने पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे भी पहुंचे। उन्होंने फ्रेंचाइजी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed