फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   60 percent of goods carriers of Kerakat tehsil were coded

Jaunpur News: केराकत तहसील के 60 प्रतिशत माल वाहकों की हुई कोडिंग

Thu, 29 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
60 percent of goods carriers of Kerakat tehsil were coded
चंदवक। पशु तस्करों पर होने वाली कार्रवाई में चल रहे अभियान के तहत बुधवार को केराकत तहसील में माल वाहकों की नंबर कोडिंग की गई। केराकत तहसील के जलालपुर, केराकत, चंदवक और गौराबादशाहपुर थाने में चिह्नित वाहनों को कोड आवंटित किया गया। पिकअप चालकों को हिदायत दी गई कि वह वाहनों पर पुलिस द्वारा लिखवाए गए कोड से छेड़छाड़ ने करें। यदि ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान तहत अभी तक केराकत में चिन्हित 250 वाहनों में से 180 वाहनों की कोडिंग हो चुकी है। जलालपुर थाने में चिन्हित वाहन 245 जिनमे से 110 वाहनों की कोडिंग हो चुकी है। चंदवक थाने में चिन्हित वाहन 125 में से 80 वाहनों की कोडिंग हो चुकी है। गौरा बादशाहपुर में 256 में से 190 वाहनों की कोडिंग हो चुकी है। पिकअप वाहनों पर थाना व क्षेत्रवार कलर एवं नंबर आवंटित किया जा रहा है। अभियान के तहत केराकत सर्किल को रेड कलर मिला है। केराकत थाने को केआर, चंदवक सीएच, गौराबादशाहपुर को जीबी और जलालपुर को जीएल कोड मिला है। रेड कलर के बैक ग्राउंड में कोड लिखने के बाद क्रमशः नंबर लिखवा कर कोड आवंटित किया जा रहा है। तहसील के चारों थाने में दिन भर पूरा थाना परिसर वाहनों से भरा रहा रहता है। प्रभारी क्षेत्राधिकारी केराकत देवेश सिंह ने बताया कि आरटीओ से मिली सूची के आधार पर पिकअप मालिकों को उनके मोबाइल नंबरों पर सूचना देकर उन्हें गाड़ी के साथ थाने पर बुलाकर कोडिंग की जा रही है। सर्किल में कुल 890 माल वाहक है। सभी को कोड जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed