फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   597 people infected with corona in 15 days

15 दिन में कोरोना से संक्रमित हुए 597 लोग

Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
597 people infected with corona in 15 days
जौनपुर। कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसे रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय अब तक नाकाफी साबित हो रहे हैं। पिछले 15 दिन के आंकड़ों पर नजर करें 597 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें जज, तहसीलदार, पुलिस, पूर्व सांसद की पत्नी, डाक्टर, सरकारी कर्मचारी जैसे लोग भी शामिल हैं। वहीं, बुधवार को शाहगंज के तहसीलदार समेत 84 और कोरोना पाजिटिव मिले।
विज्ञापन

इनमें एंटीजन से 15 और आरटी-पीसीआर से जांच में 69 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शाहगंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर उनकी जांच में लगी हुई है। तहसीलदार के संपर्क में आने वाले 15 कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जनपद में चार जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। उस दिन तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले थे। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा गंभीर है। इसे लेकर लगातार दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। लेकिन अभी भी लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बदलापुर 5, बक्शा-1, धर्मापुर-4, जलालपुर-6, करंजाकला-3, केराकत-4, खुटहन-5, मछलीशहर-8, मडि़याहूं-3, मुंगराबादशाहपुर-3, मुफ्तीगंज-4, सिकरारा-1, शाहगंज-1, सिरकोनी-12, सोंधी-2, सुइथाकला-4, सुजानगंज-4, शहर में 10 मरीज मिले।
विज्ञापन

एक दिन में लगा 26 हजार लोगों को पहला डोज
जौनपुर। जनपद में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जनपद में लगभग 54 हजार लोगों का ही प्रथम डोज का टीकाकरण शेष बचा है। इसके बाद बुधवार को अभियान चलाकर 26 हजार लोगों का टीकाकरण करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि गांव-गांव कैंप लगाकर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि पहला और दूसरा डोज शीघ्र लगवाते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करें। वहीं, जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का प्रथम डोज का टीकाकरण गुरुवार तक शत-प्रतिशत अवश्य कराएं और द्वितीय डोज का टीकाकरण 75 प्रतिशत पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया है कि स्कूलों में लगने वाले टीकाकरण को शत-प्रतिशत कराकर प्रमाणपत्र प्राप्त करें, जिन स्कूलों, कालेजों में शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं होगा, उन स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई करें। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 से 18 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण अभियान चलाकर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed