फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   59 trucks caught overloading, 22 lakh fined

ओवरलोड पकड़ी गई 59 ट्रकें, 22 लाख लगाया गया जुर्माना

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
59 trucks caught overloading, 22 lakh fined
ओवर ट्रकों को लेकर परिवहन विभाग गंभीर हो गया है। बुधवार को एआरटीओ कार्यालय की ओर से विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर ओवर लोड ट्रकों की जांच की गई। इस दौरान 59 ओवर लोड ट्रक पकड़े गए, इसमें से कई ट्रकों को थाने में बंद किया गया तो कई का चालान किया गया। इन पर 22 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। अभी तक तीन लाख जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कार्यालय की टीम ने बुधवार को एआरटीओ एसपी सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिले में अभियान चलाकर ओवर ट्रकों की जांच की। टीम ने वाराणसी-आजमगढ़ व लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों की जांच की। इस दौरान कुल 59 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया, इसमें से 13 ओवरलोड ट्रकों को चंदवक, जफराबाद और लाइनबाजार थाने में बंद कराया गया, जबकि शेष पकड़ी गई 46 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया। इसके अलावा 22 लाख रुपये जुर्माना लगाया है, इसमें से तीन लाख रुपये जमा हुए हैं। एआरटीओ एसपी सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से बुधवार से लेकर सात जून तक ओवर ट्रकों को लेकर अभियान चलाने का निर्देश है, जिसके क्रम में यह अभियान चल रहा है। पहले दिन बुधवार को अभियान चलाकार यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed