{"_id":"66c10bf8b1ad9e334e0cfa86","slug":"59-accused-of-murder-robbery-and-dacoity-released-in-3-months-police-will-keep-an-eye-so-that-they-do-not-commit-crime-again-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-120550-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 3 माह में रिहा हत्या, लूट और डकैती के 59 आरोपी, फिर से अपराध न करें इसलिए पुलिस रखेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 3 माह में रिहा हत्या, लूट और डकैती के 59 आरोपी, फिर से अपराध न करें इसलिए पुलिस रखेगी नजर
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में पिछले तीन माह में जेल से हत्या, लूट और डकैती के 59 आरोपी रिहा हुए। कहीं आपराधिक मामलों में इनकी सक्रियता फिर न बढ़ जाए ऐसे आरोपियों के खिलाफ पुलिस सक्रिय हो गई है। स्थानीय लोगों से सूचना मांगी गई है कि वह थाना, चौकी पर इसकी सूचना दें। जिससे उनको अपराध करने से रोका जा सके। शांति और कानून व्यवस्था को कायम किया जा सके। जिले में अपराध और गंभीर मामलों के आरोपी पर नकेल कसने के लिए एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा की ओर से विशेष कोशिश की जा रही है। यदि इनके द्वारा पुन: किसी घटना में सक्रियता, संलिप्तता प्रतीत होती है या किसी प्रकरण में गतिविधियां संदिग्ध हो तो नजदीकी थाना, चौकी को सूचित करने को कहा है। ताकि फिर से अपराध करने से रोका जा सके।
................................
इन थानों की जेल से रिहा आरोपी
केराकतः छह
जलालपुरः तीन
खुटहनः दो
गौराबादशाहपुरः दो
चंदवकः दो
जफराबादः सात
मछलीशहरः एक
बक्शाः छह
महराजगंजः दो
बदलापुरः एक
मछलीशहरः दो
मुंगराबादशाहपुरः दो
लाइन बाजारः एक
शाहगंजः एक
खेतासरायः एक
सिकराराः चार
सुजानगंजः एक
...................................
वर्जन
हत्या, डकैती, लूट के मामलों में जेल से छूटकर आए बदमाशों की ओर से दोबारा आपराधिक गतिविधि न बढ़ाई जाए, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वह इन आरोपियों की सूचना थाना और चौकी पर दें इसमें इनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
-डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी, जौनपुर
विज्ञापन
................................
इन थानों की जेल से रिहा आरोपी
केराकतः छह
जलालपुरः तीन
खुटहनः दो
गौराबादशाहपुरः दो
चंदवकः दो
जफराबादः सात
मछलीशहरः एक
बक्शाः छह
महराजगंजः दो
बदलापुरः एक
मछलीशहरः दो
मुंगराबादशाहपुरः दो
लाइन बाजारः एक
शाहगंजः एक
खेतासरायः एक
सिकराराः चार
सुजानगंजः एक
...................................
वर्जन
हत्या, डकैती, लूट के मामलों में जेल से छूटकर आए बदमाशों की ओर से दोबारा आपराधिक गतिविधि न बढ़ाई जाए, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वह इन आरोपियों की सूचना थाना और चौकी पर दें इसमें इनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. अजयपाल शर्मा, एसपी, जौनपुर