फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   5.79 crore scam in Bayalasi PG College, government sent notice

Jaunpur News: बयालसी पीजी काॅलेज में 5.79 करोड़ का घोटाला, शासन ने भेजा नोटिस

Sun, 15 Jun 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
5.79 crore scam in Bayalasi PG College, government sent notice
जलालपुर। बयालसी महाविद्यालय में 5 करोड़ 79 लाख 75 हजार 872 रुपये का घोटाला सामने आया है। इसका खुलासा रविवार को पत्रकारवार्ता कर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया गया है। 11 जून को प्रबंध समिति के खिलाफ शासन ने नोटिस भेजा है। प्रबंधक और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बयालसी महाविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति की रविवार को मथुरा सिंह सभागार में बैठक हुई। इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक अमोद सिंह रिंकू ने मीडिया को बताया कि महाविद्यालय की स्थापना होने के बाद जनपद में स्थापित हुए अन्य महाविद्यालय निरंतर विकास करते चले गए। जबकि यह काॅलेज विकास की दौड़ में काफी पीछे छूट गया है। यहां 70 प्रतिशत छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। छात्राओं के लिए कालेज में शौचालय तक नहीं बना है। पुराना शौचालय जर्जर और उपयोग करने लायक नहीं है। कालेज परिसर में 25 फलदार वृक्ष लगे थे, जिसे कटवा दिया गया है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के सदस्य और पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 2014 से डॉ. विजय प्रताप सिंह प्रबंधक बने हैं। तब से कालेज में सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई है। उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों को प्रबंध समिति में रखकर मनमाने ढंग से भ्रष्टाचार कर रहे है। प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह की शिकायत पर जांच हुई तो 5 करोड़ 79 लाख 75 हजार 872 रुपये का घोटाला सामने आया है। इसके लिए 11 जून 2025 को प्रबंध समिति के खिलाफ शासन से नोटिस जारी हुआ है। नोटिस का जवाब 15 दिन में नहीं मिलने पर धारा 58 के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मांगें
संघर्ष समिति ने मांग की है कि जब तक शासन की तरफ से धारा 57 व 58 की कार्यवाही प्रचलन में है, तब तक विजय प्रताप सिंह एवं चंदा सिंह के प्रबंध समिति का अनुमोदन निलंबित रखा जाए। एकल संचालन लागू रहे। काॅलेज परिसर में प्रबंध समिति का प्रवेश वर्जित किया जाए। अन्यथा क्षेत्रीय लोग धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed