{"_id":"604cfb448ebc3e590d66bbe6","slug":"561-people-including-mp-got-covid-vaccine-jaunpur-news-vns579732484","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद समेत 561 लोगों को लगा कोविड का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद समेत 561 लोगों को लगा कोविड का टीका
विज्ञापन
राजकीय लीलावती अस्पताल में कोविड-19 से बचाव का टीका लगवाते मछलीशहर सांसद बीपी सरोज।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में शनिवार को जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 561 लोगों ने टीका लगवाया। मछलीशहर सांसद ने भी लीलावती अस्पताल पहुंचकर टीके की पहली डोज ली। टीकाकरण कराने वालों में नौ फ्रंटलाइन वर्कर्स भी रहे।
शनिवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय लीलावती महिला अस्पताल में 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का टीकाकरण हुआ। मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने तय प्रक्रिया को पूरा करते हुए टीका लगवाया। सीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि 60 साल व उससे अधिक आयु के 552 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं नौ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया। कोरोना टीका के प्रति लोगों का भ्रम पूरी तरह हो चुका है। लोग उत्साह के साथ टीकाकरण के लिए आ रहे हैं। केंद्रों पर उनकी सहूलियत का ध्यान रखा जा रहा है। रविवार को अवकाश के कारण टीकाकरण नहीं होगा।
महानगरों से आने वालों की दें सूचना
बदलापुर। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय दुबे ने शनिवार को सभागार में आशाओं की बैठक ली। उन्हें महानगरों से गांव आने वाले लोगों के बारे में तत्काल सूचना देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों या महानगरों से आने वालों पर निगरानी रखें। इसकी सूचना स्वास्थ्य कार्यालय में देना सुनिश्चित करें, ताकि गांव में टीम भेजकर उनकी जांच की जा सके। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।