फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   55.11 lakh saplings will be planted in the mega campaign in Jaunpur

Jaunpur News: जौनपुर में महाअभियान में रोपे जाएंगे 55.11 लाख पौधे

Sun, 06 Jul 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
55.11 lakh saplings will be planted in the mega campaign in Jaunpur
जौनपुर। पौधरोपण महाअभियान 2025 के लिए जिले का लक्ष्य बढ़ गया है। पहले 3.13 लाख पौधे रोपे जाने थे, इसे बढ़ा कर अब 55.11 लाख किया गया। महाभियान के तहत नौ जुलाई को पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए जिले की 38 नर्सरियों में 73 लाख पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में नौ जुलाई को वृक्षारोपण महा अभियान 2025 एक पेड़ मां के नाम सीजन द्वितीय के तहत पौधरोपण होना है। इसमें अभी तक जिले के लिए कोई नोडल अधिकारी व जनप्रतिनिधि नहीं नामित किया गया है। इसमें कुल 55.11 लाख पौधरोपण किया जाना है। इसके तहत 14.55 लाख पौधे अकेले वन विभाग को तो अन्य विभागों को 40 लाख 40 हजार 600 पौधरोपण करना है। इसके तहत कृषि विभाग, ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज, औद्योगिक विकास, सहकारिता, उद्योग विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, श्रम विभाग, पुलिस गृह विभाग, द्वारा पौधरोपण किया जाना है। जिले की 38 नर्सरियों में 73 लाख पौधरोपण किया गया है। इसके तहत जिले के 55.11 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी पौधा दिया जा रहा है। इसके तहत छायादार, फलदार, इमारती व औषधीय पौधरोपण किया जाएगा। जिससे छाया देने के साथ फल व उपचार में भी मदद करें। साथ ही कुछ समय बाद सूखने पर इन लकड़ियों की अच्छी कीमत मिल सके।
विज्ञापन

इन विभागों को दिया गया लक्ष्य :-वन विभाग की तरफ से 3 लाख 13 हजार 20 पौधरोपण का लक्ष्य बढ़ा है। इसमें कृषि विभाग का 2.60 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 4500, पंचायती राज विभाग को 10 हजार 700, औद्योगिक विकास विभाग को 2100, सहकारिता विभाग को 2800, उद्योग विभाग को 2300, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 8 हजार 123, प्राविधिक शिक्षा विभाग को 3400, श्रम विभाग को 1200, पुलिस गृह विभाग को 2700 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed