फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   55 thousand more mobile robbed from businessman

व्यवयासी से 55 हजार और मोबाइल की लूट

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
55 thousand more mobile robbed from businessman
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत एक व्यवसायी की दुकान के अंदर घुस कर बदमाशों ने 55 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। घटना मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

शैलेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू की नहर की पुलिया के पास शैल इंटरप्राइजेज मोबाइल शाप के साथ ही जीओ एवं एअरटेल सिम की एजेंसी चलाते हैं। उनका लड़का गौरव सिंह बकाया वसूली करके वापस लौटा और अपनी एजेंसी में बैठ कर रुपयों को पिता के साथ गिन रहा था। व्यवसायी शैलेश कुमार का आरोप है कि शाम करीब साढ़े सात बजे दो बाइक पर सवार पांच-छह की संख्या में बदमाश पहुंचे और दुकान में घुसकर जीओ के सिम की मांग करने लगे। जब व्यवसायी ने सिम न होने की बात बताई तो बदमाश तमंचा दिखाते हुए व्यापारी द्वारा गिने जा रहे 55 हजार रुपयों तथा एक मोबाइल फोन समेट कर फरार गए। मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा हमराहियों के साथ पहुंचे और जानकारी हासिल किए। इसके बाद घेराबंदी की। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि पीडि़त ने तहरीर दी है। उधर, संवास गांव में घेरेबंदी कर गन्ने के खेत में पुलिस ने दो बदमाश समेत एक बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed