फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   54.95 lakh saplings were planted under the tree plantation campaign

Jaunpur News: वृक्षारोपण महाभियान के तहत रोपे गए 54.95 लाख पौधे

Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
54.95 lakh saplings were planted under the tree plantation campaign
जौनपुर। एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण महाभियान के तहत बुधवार को जिलेभर में 54.95 लाख से अधिक का पौधरोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में सुइथाकला गांव ब्लाक के कम्मरपुर गांव में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। सुइथाकलां : जिले के प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हमारे जीवन दर्शन में वृक्षों का भौतिक, आध्यात्मिक हर तरह का महत्व है। वे बुधवार को कम्मरपुर गांव में 6 हेक्टेयर भूमि पर बृहद महाअभियान के तहत ग्राम विकास-पंचायत राज व वन विभाग द्वारा आयोजित ‘’एक पेड़ मां के नाम’’कार्यक्रम के तहत कम्मरपुर गांव में 5500 पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि विधायक शाहगंज रमेश सिंह व महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी, सीडीओ ध्रुव खड़िया, एसपी डा.कौस्तुभ, डीसी एनआरएलएम जितेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन सलमान शेख ने किया। आभार जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र ने व्यक्त किया।खेतासराय : नगर पंचायत खेतासराय में अभियान के तहत ईओ प्रदीप गिरी, चेयरमैन वसीम अहमद ने संयुक्त रूप से कस्बा स्थित अंत्येष्टि स्थल पर अर्जुन, पीपल सहित विभिन्न छायादार पौधरोपण किया। रामनगर : रामनगर ब्लाक के चोरारी ग्रामसभा के प्राथमिक विद्यालय के मैदान में मड़ियाहूं विधायक डॉ.आरके पटेल व एसडीएम मड़ियाहूं सुनील कुमार ने पौधरोपण किया। शाहगंज : नगर पालिका परिषद ने मंगलवार को तुलसी उद्यान में चेयरमैन के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी और ईओ प्रदीप गिरी वार्षिक पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed